विधायक ने किया राजेपुर धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण, सुबह 10:30 तक नहीं खुला था ताला..

पूरा बाजार राजकीय धान क्रय केंद्र राजेपुर पूरा बाजार का किसानों की शिकायत के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सुबह 10:30 औचक निरीक्षण किया क्रय केंद्र पर ताला लटकता देख विधायक भड़क उठे किसानों ने कहा कि ताला बंद कर एमआई गायब रहते हैं केवल बिचौलियों का धान तौला जा रहा है आम किसान परेशान है
कादीपुर निवासी तुलाराम उपाध्याय ने बताया कि नंबर मिलने के बाद यहां तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यम आई ताला बंद करके गायब रहते हैं तौल केंद्र पर मौजूद वॉचमैन राम अवध यादव ने कहा कि साहब आएंगे तभी ऑफिस का ताला खुलेगा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने तौल रजिस्टर मांगा तो वॉचमैन कहा कि रजिस्टर साहब अपने पास रखे हैं जब आएंगे तभी मिलेगा
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने एफसीआई के अधिकारियों से एमआई के खिलाफ कार्रवाई की बात कही उन्होंने दूरभाष से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया कि राजेपुर क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ है विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र आपके धान की तौल होगी और एक सप्ताह के अंदर धान का पैसा आपके खाते में चला जाएगा किसानों ने विधायक का आभार व्यक्त किया विधायक के साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिभजन गौड भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…