CM योगी आज झांसी में, दौरे को लेकर महानगर में लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को देखते हुए 20 और 21 जून को डायर्वजन प्लान लागू किया गया है। शनिवार सुबह से ही भारी वाहनों का प्रवेश महानगर में प्रतिबंधित रहेगा।

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक यातायात व्यवस्था के अनुसार बस स्टैंड से इलाइट चौराहा होकर दतिया और शिवपुरी जाने वाली सभी बस मेडिकल बायपास व शिवानी तिराहा होते हुए आगे जाएंगी। दतिया और शिवपुरी से झांसी आने वाली बस भी शिवानी तिराहा और मेडिकल बायपास मार्ग से संचालित होंगी।

जेल चौराहा से इलाइट चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन झांसी होटल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन और चित्रा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। चित्रा चौराहा से झांसी-कानपुर मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक चौराहा और झांसी होटल चौराहा होकर जाने की व्यवस्था की गई है। अंसल तिराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बूढ़ा पुल और मेडिकल बायपास मार्ग से होकर गुजरना होगा।

 

यह यातायात व्यवस्था 20 जून को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक एवं 21 जून को सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

और पढ़े  अयोध्या- कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद धर्मेन्द्र यादव
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर

    बेलोन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की शनिवार की रात में डिबाई नरोरा मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो…