रुद्रप्रयाग- बंजर खेतों में उगाई चाय अब महिलाओं की भी हो रही आय, पलायन से जूझ रहे गांवों में भी नई उम्मीद

Spread the love

खोली ब्लॉक के कई गांवों में कभी जो जमीन बंजर पड़ी थी वहां आज चाय की हरियाली है। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की पहल से तैयार किए गए चाय बागान न सिर्फ महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं बल्कि पलायन से जूझ रहे गांवों में नई उम्मीद भी जगा रहे हैं।

चाय विकास बोर्ड ने ललूड़ी, पूजारगांव, कंपनियां, पोंठी, चौरा और लौंगा गांवों में करीब 70 हेक्टेयर भूमि पर चाय के बागान विकसित किए हैं। बोर्ड के पर्यवेक्षक कुशाल सिंह रावत ने बताया कि इन बागानों में करीब 350 महिलाओं को रोजगार मिला है और वर्तमान में सालाना लगभग सात हजार किलोग्राम चायपत्ती का उत्पादन हो रहा है।

कंपनियां गांव की संतोषी देवी कहती हैं कि पहले खेत खाली पड़े रहते थे लेकिन अब इन्हीं खेतों से परिवार की आय बढ़ रही है। गुड्डी देवी का कहना है कि गांव में रोजगार मिलने से महिलाओं को घर के पास ही काम मिल रहा है। महीने में करीब 10 हजार की आमदनी भी हो रही है।

 

वहीं पांखु देवी और बबिता देवी का मानना है कि यदि चाय उत्पादन बढ़ा तो पलायन की रफ्तार भी कम होगी और युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद कुकसाल के अनुसार चाय की खेती पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका का मजबूत विकल्प बन सकती है। बागानों की उम्र बढ़ने के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होगी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी मंत्री रेखा आर्या, 22 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love