काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

Spread the love

काशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये की नगदी उड़ा ली। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्रकाश हारमोनी कालोनी, दड़ियाल रोड निवासी अतुल कुमार आर्य ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 23 मई को दोपहर करीब पौने दो बजे उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया और स्क्रीन काली पड़ गई। इसके तुरंत बाद एसबीआई बैंक की मस्वासी शाखा स्थित खाते से 95 हजार रुपये कट गए। जबकि उसने किसी के साथ ओटीपी, सीवीवी या पिन शेयर नहीं किया है। अतुल ने साइबर क्राइम पोर्टल, आरबीआई और एसबीआई बैंक में शिकायत दर्ज कराई थी।
उधर, ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मदन लाल ने कुंडा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप लिंक भेजा। लिंक खोले पर मदन लाल के क्रेडिट कार्ड नंबर से तीन बार में पैसे रुपये कट गए। पहली बार में 48,560 रुपये, दूसरी बार में 48,560 रुपये और तीसरी बार में कुल 30,350 रुपये की रकम कट कई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

10 रुपये की ऑनलाइन फीस के चक्कर में 1.99 लाख रुपये गंवाए
भल्ला मेडिकल गली निवासी सुनील गोयल ने बताया कि वह 28 जुलाई को अपने पुत्र के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गए थे। वहां ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सलाह मिलने पर उन्होंने इंटरनेट पर उपलब्ध नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए सर्वर डाउन होने की बात कही और 10 रुपये शुल्क जमा करने के लिए लिंक भेजा। पहले लिंक से भुगतान नहीं होने पर दूसरा लिंक भेजा गया। कुछ देर बाद उनके दोनों बैंक खातों से 10-10 रुपये कटने का संदेश आया। आरोपी ने अपॉइंटमेंट की पुष्टि व्हाट्सएप पर भेजने का भरोसा दिया लेकिन बाद में अचानक उनके बंधन बैंक खाते से 99,999 रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 99,988 रुपये निकल गए। करीब 1.99 लाख की ठगी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दंपती से 1.56 लाख रुपये की साइबर ठगी
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.06 लाख रुपये निकाल लिए ग, जबकि उसकी पत्नी के खाते से भी 50 हजार रुपये बिना जानकारी के ट्रांसफर कर दिए गए। मनोज तिवारी ने पुलिस को बताया कि 25 से 27 जून के बीच उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई। मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश मिलने के बाद वह बैंक पहुंचे तो खाते से 1.06 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  देहरादून- जिला अस्पताल में ब्लड कम्पोनेंट यूनिट शुरू, CM धामी ने वर्चुअल किया शुभारंभ

बीमा पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.05 लाख रुपये की ठगी
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी गरिमा सिंह ने बताया कि 24 जून को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एचडीएफसी इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी मौजूदा पॉलिसी अच्छा रिटर्न नहीं दे रही है और उसे दूसरी कंपनी में पोर्ट कराने पर अधिक लाभ मिलेगा। आरोपी ने कई कंपनियों के नाम बताए, जिनमें से महिला ने श्रीराम इंश्योरेंस का चयन किया। आरोपी ने पॉलिसी पोर्ट कराने के नाम पर एक लिंक भेजा। महिला ने उस लिंक के माध्यम से एचडीएफसी नेट बैंकिंग से 1.05 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में परिचित से जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी कर ली है।

ऑनलाइन बैंक खाते से उड़ाई 15 लाख की रकम, प्राथमिकी दर्ज
बाजपुर में एक महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन के जरिये 15 लाख रुपये की धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गोबरा निवासी जीतोबाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका काशीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उसके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से 15 लाख रुपये की रकम निकाल ली। बैंक जाने पर उसे खाते से रकम गायब होने का पता चला। बैंक खाते से भारी रकम निकलने पर पूरा परिवार परेशान है। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की विवेचना बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत कर रहे है।

और पढ़े  PM Modi- लाभार्थियों के घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया, BJP 17 से चलाएगी सेवा संकल्प कार्यक्रम

क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.40 लाख रुपये, प्राथमिकी
रुद्रपुर के बौरा लालपुर निवासी सदाकत अली ने बताया कि एक जुलाई को उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार और 50 हजार रुपये के दो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुए। दोनों लेनदेन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए थे। पीड़ित ने तुंरत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बैंक से जानकारी लेने पर भी रकम वापस नहीं मिली। सीओ विभव सैनी ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी कर दर्ज ली है।

ड्यूटी पर तैनात सैन्य जवान से एक लाख की साइबर ठगी
सितारगंज में भारतीय सेना में तैनात जवान से ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात होने के कारण जवान स्वयं कोतवाली नहीं पहुंच सका। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

गांव सिसौना निवासी राजेंद्र सिंह कार्की ने बताया कि उनका बेटा अमन सिंह कार्की भारतीय सेना में है। वह वर्तमान में मुनस्यारी में तैनात है। 28 मई को किसी अज्ञात साइबर ठग ने ऑनलाइन माध्यम से उनके बेटे के खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। घटना के बाद जवान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love