रुद्रप्रयाग- जखोली-बजीरा मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

जखोली-बजीरा मोटर मार्ग पर रामाश्रम इंटर कॉलेज के भैरव मंदिर मोड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर डीडीआरएफ, जखोली पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया। जखोली प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशपाल शाह ने बताया कि दुर्घटना में चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी और छुमा देवी (55) निवासी बुढ़ना के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं तीसरे घायल गजेंद्र सिंह (40) निवासी काण्डई मायली का उपचार सीएचसी जखोली में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  पिथौरागढ़ - मानवता शर्मसार: सैन्यकर्मियों का इलाज करने से रोका, गोल्डन आवर में इलाज मिलता तो बच जाती महिमन की जान
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…