कर्णप्रयाग- स्टंटबाजी.. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने और सुर्खियां बटोरने के चक्कर में युवा नियमों को ताक पर रखकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला भराड़ीसैंण स्थित हेलीपैड से सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जैसे ही यह वीडियो कोतवाली गैरसैंण पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने मामले पर तत्काल कड़ा रुख अपनाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर स्टंटबाज युवक की पहचान की और उसे दबोच लिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ एमवी एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के चक्कर में ऐसी जानलेवा हरकतें न करें।

और पढ़े  हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या
  • Related Posts

    हरिद्वार: काम के दौरान हेल्पर को लगा करंट, आनन फानन साथी लेकर गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

    सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में शुक्रवार सुबह काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक हेल्पर की मौत हो गई। हादसे के बाद…

    देहरादून: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा- कचहरी का बिचौलिया बीच में, लापरवाही नहीं साजिश, पकड़े गए आरोपी ने उगले नाम

    अभी तक यह मामला सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही तक सीमित माना जा रहा था। इसी के चलते प्रशासन ने दो लेखपालों को निलंबित भी कर दिया है लेकिन अब पुलिस…