महंत कल्याण दास के निधन में आया नया मोड़, कमरे में मिली चिट्ठी पर 4 लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप, मुख्यमंत्री को बनाया संपत्ति का मालिक ।

चित्रकूट में महंत कल्याण दास की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को महंत के कमरे से एक लेटर मिला है। इसमें चार लोगों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लेटर में ये भी लिखा है कि उनकी मौत के बाद सीएम योगी उनकी संपत्ति के मालिक होंगे।

बेटे संतोष तिवारी के कहने पर पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने महंत के कमरे की तलाशी ली। पहले तो पुलिस को कमरे से कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस को उनका एक लेटर पैड मिला। लेटर पैड के बीच में एक लिखा हुआ लेटर रखा हुआ था।
कमरे की तलाशी दोपहर 1 बजे शुरू हुई थी, जो शाम 6:30 बजे तक चली है। महंत के कमरे की तलाशी शुक्रवार को होनी थी, लेकिन शुक्रवार को प्रशासन और महंतों के बीच में बात नहीं बनी थी। शनिवार को बेटे के कहने पर कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस के अधिकारियों के साथ पांच महंत भी मौजूद रहे। कमरे में लगे दोनों ताले खोलकर वीडियो ग्राफी से महंत के कमरे की तलाशी हुई।

और पढ़े  विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…