ऋषिकेश- पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बहा श्रद्धालु, एसडीआरएफ जवानों की तत्परता से बची जान

गंगोत्री धाम में गुरुवार को स्नान के दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम निवासी 77 वर्षीय चंद्रहास सिंह अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह मुख्य धारा में बहने लगे।

मौके पर ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ कांस्टेबल नवीन पोखरिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइव बॉय और पहले से लगी फंदे युक्त सुरक्षा रस्सियों की मदद से गंगा में छलांग लगाकर श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जवान की तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना को देखने वाले श्रद्धालुओं और पंडा समाज ने एसडीआरएफ जवान के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

और पढ़े  हरिद्वार: रामलीला में बवाल, पत्थरबाजी से मची अफरातफरी, महिलाओं समेत कई लोग घायल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…