बहादराबाद कस्बे में आयोजित 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान हंगामे और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले शोर-शराबा किया और समझाने पर वहां से चले गए। हालांकि, कुछ देर बाद वे करीब 25 से 30 अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी देने लगे। इसके बाद मंच की ओर पत्थर फेंके गए, जिससे कलाकारों और दर्शकों में अफरातफरी मच गई।
अचानक हुई पत्थरबाजी से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कलाकारों और दर्शकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के कारण रामलीला मंचन बाधित हुआ। समिति की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।






