Bihar: खान इंस्टीट्यूट हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर

Spread the love

टना सिविल कोर्ट से ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रौशन आनंद के लिए राहत की बड़ी खबर है। खान इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार होकर जेल गए रौशन आनंद को अदालत ने जमानत दे दी है। इस मामले को लेकर आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत के समक्ष दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने रौशन आनंद की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी। चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और कथित फायरिंग मामले में रौशन आनंद को आरोपी बनाया गया था। वह इसी मामले में जेल में बंद थे।

 

गिरफ्तारी के बाद जमकर हुआ था विरोध प्रदर्शन 
2 जून को फैजल खान की कोचिंग पर हुए हमले और उपद्रव के बाद पटना पुलिस ने 3 जून को ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक रौशन आनंद को पूछताछ के थाना बुलाया और फिर चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत ने रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकील ने जिला जज की अदालत का रुख किया है। इधर रौशन आनंद की रिहाई को लेकर पटना की सड़कों पर छात्र चार बार बड़ा प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिना किसी उच्चस्तरीय जांच समिति के सीधे किसी को जेल में डाल देना सरासर गलत है। पहले निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, फिर कोई कार्रवाई की जानी चाहिए। यह रौशन सर और उनके हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल है। सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

और पढ़े  Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए...

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love