Bihar: खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, 3 लोगों को किया तलब, कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

Spread the love

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने उनके साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर इस बीच पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को तलब किया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि आपलोग थाना आकर अपना-अपना पक्ष रखिए।

 

कोचिंग विवाद मामले मे कदमकुआँ की पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के स्टाफ कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पाण्डेय को तलब किया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि आपलोग पुलिस को पूछताछ मे सहयोग नही कर रहे हैं , यह गलत है। आपको बार-बार आपको कई अलग-अलग माध्यमों से पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन आपलोग पूछताछ में सहयोग करने के लिए थाना नहीं पहुँच रहे हैं। आगे लिखा है कि यदि आप बिना किसी उचित कारण के इस नोटिस का अनुपालन नहीं करते हैं तो आपके विरूद्ध विधि सम्मत आवश्यक कार्यवाई की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं उतरदायी होंगे।

 

कदमकुआँ की पुलिस ने जिन तीन शख्स को तलब किया है, उनमें कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पाण्डेय शामिल हैं। कन्हैया कुमार सिंह झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पॉती निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र हैं। वहीं अजीत कुमार मुंगेर जिला के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया निवासी रंजित विंद के पुत्र हैं। जबकि अंकित कुमार पाण्डेय सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहईगाज निवासी विजय शंकर पाण्डेय के पुत्र हैं।

और पढ़े  Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

पुलिस का कहना है कि इन्हें कदमकुओं थाना में दर्ज कांड सं0-410/26 के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन यह तीनों पुलिस को चकमा दे रहे हैं। यह तीनों फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के स्टाफ हैं और  खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के दिशा निर्देश पर रौशन आनंद और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए थाना में आवेदन दिया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने इनको कई बार मौखिक, लिखित, एवं व्हाट्सएप्प के माध्यम से सूचित किया था, इसके बावजूद इनलोगों ने पुलिस के द्वारा किए जा रहे अनुसंधान में सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love