देहरादून: पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर राज्यभर में होंगे कार्यक्रम, प्रदर्शनी,जन कल्याण शिविर लगेंगे

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में 12 से 14 जून तक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसंपर्क, जनकल्याण शिविर व संवाद कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया जाए। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों, आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाए।

 

इसके साथ ही योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने व जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। 12 जून को सभी जनपदों में जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुतिकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों व क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…