नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

नगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने नामांकन कराया था। जबकि अध्यक्ष पद पर दो में से एक नामांकन निरस्त होने के बाद राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। वार्ड सदस्यों के लिए नौ जून को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान किया गया।

नगर क्षेत्र में कुल 3596 मतदाता हैं। उनमें 2036 मतदाताओं ने मतदान किया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सचिन कुमार ने बताया कि नरेंद्रनगर निकाय में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 11 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का यूकेडी ने किया विरोध
यह चुनाव खूब चर्चाओं में आ गया। राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए वार्ड नंबर एक के बूथ पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री जब महाविद्यालय बूथ पर पहुंचे तो वहां मौजूद यूकेडी की केंद्रीय महासचिव प्रमिला रावत ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बतौर कैबिनेट मंत्री वह बूथ पर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यूकेडी की केंद्रीय महासचिव के विरोध करने पर कैबिनेट मंत्री ने काफी नाराजगी और वहां से वापस चले गए। महाविद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर वार्ड के लोगों ने भी सवाल उठाए हैं। लाेगों ने कहा कि वार्ड नंबर एक कुम्हार खेड़ा का पोलिंग बूथ पांच किमी दूर महाविद्यालय में बनाया गया। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करते हुए मतदान करने पहुंचे। जबकि कई लोग मतदान करने से वंचित रह गए। मतदान करने गए कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुम्हारखेड़ा निवासी राखी ने बताया कि वह कई वर्षो से मतदान करती आ रही है। लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने से उन्हें मतदान किए बगैर वापस लौटना पड़ा।

और पढ़े  केदारनाथ हेली सेवा: 3 बजे खुला आईआरसीटीसी का पोर्टल, कुछ ही देर में टिकट बुकिंग हुई फुल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…