हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान

Spread the love

दरीनाथ नेशनल हाईवे पर आज एक दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान वाहन से छिटककर एक व्यक्ति खाई में जा गिरा।

रेस्क्यू कर व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं, दूसरा व्यक्ति हाईवे के नीचे अटक गया। वह गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ है।

तीन युवाओं ने खाई में उतरकर युवक को बचाया
कर्णप्रयाग से गौचर जा रहे तीन युवाओं ने दोपहिया वाहन दुर्घटना में घायल युवक को गहरी खाई से बचाया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई। कांडा गांव के ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, सिद्रवाणी के देवेंद्र सिंह नेगी और मझखोला के मुकेश बिष्ट ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा। उन्होंने पाया कि एक युवक गहरी खाई में गिर गया है। इसके बाद तीनों बिना देर किए खाई में उतर गए। युवकों ने घायल को कंधे पर उठाकर आधे रास्ते तक पहुंचाया। बाद में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की मदद से युवक को पूरी तरह बाहर निकाला गया। युवकों के इस साहसिक प्रयास की पुलिस सहित अन्य लोगों ने भी सराहना की है।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 16 को, इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं पंजीकरण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love