उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026: दिल्ली में 25 अगस्त से सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, 500 से ज्यादा कलाकार होंगे शामिल

उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 25 अगस्त 2026 से 14 सितंबर तक सेक्टर-16, रामलीला मैदान रोहिणी नई दिल्ली में किया जाएगा।

21 दिवसीय यह महोत्सव उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत, लोक नृत्य, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भारत का सबसे लंबी अवधि तक आयोजित होने वाला सांस्कृतिक महोत्सव है। यह महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं एवं विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्यटन, उद्यमिता, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।

 

500 से अधिक लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

महोत्सव में देशभर से 500 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अतिरिक्त देश के केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।

 

हिलजात्रा की भव्य प्रस्तुति होगी

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा की भव्य प्रस्तुति होगी, जो उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत दर्शन कराएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड का प्रसिद्ध छोलिया लोक नृत्य महोत्सव की शोभा बढ़ाएगा। प्रतिदिन विशेष स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड एवं देश के प्रसिद्ध कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

प्रदर्शनी भी लगेगी

महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में उत्तराखंड सितारे अवॉर्ड, हिम ताज, सांस्कृतिक संध्याएँ, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी।  यहां 200 से अधिक प्रदर्शनी एवं व्यापारिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें उत्तराखंड के उत्पाद, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। अमर उजाला इस महोत्सव का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है, जो इस सांस्कृतिक आयोजन की गतिविधियों एवं संदेश को देशभर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और पढ़े  दिल्ली पहुंचे हरीश रावत: कल प्रदेश प्रभारी सैलजा से करेंगे मुलाकात, यात्रा को लेकर चिट्टी पर अपना पक्ष रखेंगे
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…