भारत चीन सीमा पर बुधवार को माणा से आगे घस्तोली में खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक खराब थार(UK07HH 7712) को ट्रक(UP81CT 7683) के माध्यम से बदरीनाथ लाया जा रहा था। इसी दौरान मूसापानी में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
दुर्घटना में मिंटू पुत्र जयवीर(21), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टीम ने घायल को तत्काल बदरीनाथ अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे व्यक्ति जितेन्द्र(47) निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश सकुशल है।









