चमोली- फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी

विश्व धरोहर फूलों की घाटी घूमने आया एक पर्यटक मंगलवार को लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम तक भी पर्यटक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

मंगलवार को फूलों की घाटी घूमने आए फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48), पुत्र विक्रम सिंह देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। पर्यटक के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी घाटी में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

बुधवार को भी घाटी के सभी संभावित क्षेत्रों में टीम ने पर्यटक की तलाश की गई। वह अकेला ही घाटी में घूमने के लिए आया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि मंगलवार से ही पर्यटक की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार मौसम खराब हो रहा है। टीमें सभी संभावित क्षेत्रों में जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

और पढ़े  हरिद्वार: आईबी एसपी पर गोली चलाने में संविदा चालक गिरफ्तार, मामूली बातों को लेकर विवाद की बात कबूली
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…