तुगलकाबाद में भयानक मंजर: ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में धधकी आग, धुआं पूरी इमारत में फैला,3 की जान गई

क्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुर के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं झुलस गईं। 70 साल की एक महिला समेत दो की गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल कर्मियों ने साहसिक बचाव अभियान चलाकर कुल आठ लोगों को इमारत से बाहर निकाला और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, रात करीब 2:31 बजे तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में लगी थी। इसके बाद धुआं तेजी से पूरी इमारत में फैल गया और कई लोग अंदर फंस गए।

दमकल विभाग के अनुसार, संबंधित इमारत ग्राउंड प्लस पांच मंजिला है और संकरी गली में स्थित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह तक आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर सुबह 3:45 बजे नियंत्रण पा लिया गया था, जबकि सुबह 4 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई। इसके बाद भी इमारत में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी रखा गया।

डीएफएस के अनुसार, पांच महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जबकि दो महिलाओं और एक पुरुष को सीएटीएस एम्बुलेंस तथा पीसीआर की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में पहुंचाया गया।

और पढ़े  दिल्ली- मंडावली इलाके में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन महिलाओं का उपचार जारी है। वहीं, एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक पुरुष ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती दो अन्य महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि पार्किंग क्षेत्र में लगी आग से निकला घना धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे लोग इमारत में फंस गए। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

एक ही परिवार को तीन लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (28), उनकी मां गुड्डी (50) और उनकी बहन सोनी (20) के तौर पर हुई है; ये सभी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते थे।  पुलिस ने बताया कि परिवार के दो अन्य सदस्य, पंकज की एक और बहन मोनी (18) और उनकी 70 वर्षीय नानी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…