इंतजार खत्म- नोएडा में आज से ग्रेनो में दौड़ेंगी सिटी बसें, जानें पूरा रूट, बॉटनिकल से 50 रुपये में एयरपोर्ट तक का सफर

Spread the love

ज से सिटी बसें नोएडा, ग्रेनो और यमुना सिटी में दौड़ने लगेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअली 45 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां तीनों प्राधिकरण अपना अलग-अलग कार्यक्रम करेंगे। ई-बसों का न्यूनतम किराया 20 और अधिकतम 50 रुपये होगा। यानी 50 रुपये में आप बॉटनिकल गार्डन, ग्रेनो वेस्ट या परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच जाएंगे।

 

यूपीएसआरटीसी के एमडी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कुल 45 बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें लखनऊ से 11 बस सीएम खुद रवाना कर रहे हैं।बृहस्पतिवार को तैयारियों के लिए बैठक हुई। प्रयास है कि 15 जून से बसों की संख्या बढ़ा दी जाए।

 

शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण का कार्यक्रम सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में होगा। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा को 11 बसें मिली हैं। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तीनों प्राधिकरण और यूपी रोडवेज के बीच बनी सहमति के मुताबिक न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 50 तय किया गया है। किराये के अभी तीन स्लैब बनाए गए हैं। हालांकि डीटीसी बसों के रूट पर नोएडा के जो इलाके पड़ते हैं उन पर यात्रियों को न्यूनतम किराया (एसी बसों का) 10 और अधिकतम 25 रुपये देना पड़ता है।

नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि नोएडा में सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में कार्यक्रम होगा जिसमें अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह आदि होंगे।

और पढ़े  अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

यूपी का पहला इलेक्ट्रिक डिपो भी बनकर तैयार
प्रभु एन सिंह ने बताया कि इन बस के संचालन के साथ ही प्रदेश में एक उपलब्धि और हमारे साथ जुड़ेगी। नोएडा के सेक्टर-90 में पहला इलेक्ट्रिक डिपो बनकर तैयार हो गया है। यहां से सिर्फ ई बस ही चलाई जानी हैं। इसका इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित कर लिया गया है। यहां बसों की बैटरी चार्ज करने के लिए जरूरी चार्जिंग स्टेशन के अलावा उनके रखरखाव के लिए भी वर्कशॉप बनाई गई है।

बसों का ड्राई रन किया
बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज ने गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न रूटों पर बसों का ड्राई रन (ट्रायल) किया। इसकी निगरानी भी यूपीएसआरटीसी के मुख्यालय से की गई। बसों को नोएडा इलेक्ट्रिक डिपो से टेस्ट रन के लिए रवाना किया गया। यीडा के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित 15 रूटों में से पांच को अभी शामिल नहीं किया गया है। केवल 10 रूटों पर बसें संचालित होंगी जिससे जेवर, रबूपुरा, दनकौर, यमुना सिटी के अलग-अलग सेक्टर्स जुड़ जाएंगे।

यमुना सिटी और ग्रेनो के रूट और किराया

  • ग्रेनो वेस्ट एकमूर्ति से नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो तक 20 रुपये
  • परीचौक से नोएडा एयरपोर्ट वाया जीबीयू, दनकौर 50 रुपये
  • परी चौक से जीबीयू 20 रुपये
  • नोएडा सिटी सेंटर से कलेक्ट्रेट सूरजपुर – 50 रुपये
  • चारमूर्ति से एयरपोर्ट वाया तिलपता – 50 रुपये
  • सूरजपुर से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया, दनकौर – 50 रुपये
  • चार मूर्ति से एयरपोर्ट वाया बिसरख, सूरजपुर – 50 रुपये
  • मकोड़ा से एयरपोर्ट वाया एक्सपो मार्ट, जेवर कट – 50 रुपये
  • ईकोटेक-16 से एयरपोर्ट वाया स्वर्णनगरी, जीबीयू – 50 रुपये
और पढ़े  भीषण हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, नहीं पहना था हेलमेट

नोएडा से रूट

  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, होशियारपुर, ग्रेनो वेस्ट एक मूर्ति तक
  • बॉटनिकल गार्डन, नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबूपुरा, एयरपोर्ट तक।
  • बॉटनिकल गार्डन से अगाहपुर, बरौला, विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थ आई चौराहा, फेज-2 व सूरजपुर तक।
  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, सेक्टर-52 व सेक्टर-71 चौराहे, सेक्टर-62, गाजियाबाद में प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस स्टेशन तक।

तीन स्लैब में तय हुआ किराया
किमी            किराया
0-10              20
30                  30
30 से अधिक    50

₹10 ही तय था पहले न्यूनतम किराया
सिटी बसों का किराया अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बढ़ा दिया गया। अभी तक न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया था जिसे बढ़ाकर न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि डीटीसी की एसी बसों का न्यूनतम किराया 10 और 25 रुपये है। ये बसें नोएडा के भी कुछ इलाकों से गुजरती हैं।

बसों की खूबियां

  • सभी बसें होंगी वातानुकूलित
  • सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे
  • चार्जिंग की सुविधा मिलेगी
  • 41 सीटें होंगी हर बस में

कहां खड़ी होंगी बसें
सेक्टर-90 स्थित प्राधिकरण के बस स्टैंड पर सभी बसें खड़ी होंगी। सुबह के समय चार्ज होने के बाद यहां से ही अपने-अपने रूट के लिए हर रोज रवाना हुआ करेंगी। बस के लिए वर्कशाप भी बनाई जा रही है ताकि किसी तरह की दिक्कत आने पर उन्हें दुरुस्त भी किया जा सके।

और पढ़े  हॉस्पिटल- संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

Spread the love
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love