देहरादून- 30 जून तक होंगे प्रदेश में कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले,जारी किया आदेश

Spread the love

प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों की अंतिम तिथि 10 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह निर्णय तबादला प्रक्रिया में हुई देरी के कारण लिया गया है।

प्रदेश में तबादला अधिनियम के तहत हर साल मार्च से तबादलों की प्रक्रिया शुरू होती है। जिला और मंडल स्तर पर तबादला समितियों का गठन एक अप्रैल तक हो जाना चाहिए। 15 अप्रैल तक सुगम, दुर्गम क्षेत्र, पात्र कर्मचारी और खाली पदों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर आनी चाहिए। हालांकि, इस साल तबादलों की प्रक्रिया में शुरुआत से ही देरी हुई है। शिक्षा विभाग जैसे बड़े विभाग का कहना है कि अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए अब तक कोई आदेश नहीं मिला ।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के मुताबिक आदेश मिलने के बाद ही शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी। अन्य विभागों में भी अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादले तय समय पर पूरे नहीं हो सके। इसी वजह से तबादला अधिनियम की समय-सारणी में बदलाव किया गया है।

 

अन्य के लिए भी बढ़ाया 20 दिन का समय
शासन ने तबादला सत्र 2026-27 के लिए तबादलों की समय-सारणी से संबंधित अन्य कार्रवाइयों के लिए भी 20 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। यह विस्तार उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: नीट पुनर्परीक्षा- परीक्षार्थी रोडवेज बस में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, सीएस ने शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveनगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने…


    Spread the love