मध्यप्रदेश: राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते,रिटर्निंग अफसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

ध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को आज ही जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। दरअसल, नाम वापसी की समय-सीमा खत्म होने के बाद और केवल तीन पदों के लिए तीन ही नामांकन शेष रहने के चलते सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ऐसे में रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा है।

मध्यप्रदेश: राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते,रिटर्निंग अफसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए आज 11 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा तय है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद स्थिति यह बन गई कि तीन सीटों के मुकाबले केवल तीन ही उम्मीदवार मैदान में रह गए, जिससे चुनाव निर्विरोध हो गया। जिसके बाद बीजेपी के तीनों राज्यसभा सांसदों का स्वागत पार्टी कार्यालय में करने की भी तैयारी की जा रही है। विधायक दल के बाद ये सभी नव-निर्वाचित सांसद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष उनका स्वागत करेंगे। इन सीटों से बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट का राज्यसभा जाना तय हो गया है।

और पढ़े  इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक
  • Related Posts

    इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक

    राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा के लिए शुक्रवार तक पूरा आयोजन स्थल तैयार हो जाएगा। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज बीच में…

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…