देहरादून- कोबरा गैंग के दो विदेशी पैडलरों समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी

परेशन प्रहार के तहत राजपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी पैडलरों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ तस्कर राजपुर क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोहड़ी रोड के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों से 9.15 ग्राम और मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के निकट एक कार सवार आरोपी से 11.77 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

देहरादून में होने वाली पार्टियों में की जानी थी सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों में सूडान निवासी माइकल इक्का मेकसन (25), लेविकिरी वानिकी (24) और सहारनपुर निवासी जावेद आलम (37) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोकीन दिल्ली से लाकर देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई की जानी थी।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी कोबरा गैंग से जुड़े 13 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में दून पुलिस 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है। 

और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…