लोहाघाट: ब्रेक फेल होने से धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त,चालक की मौत

लोहाघाट में बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक चंपावत के बड़ोली निवासी बेनीराम भट्ट की खुद की बस के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल या स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ। बस के परिचालक किशन और यात्रियों के अनुसार, जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मोहीउद्दीन मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल

    मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर के बाद स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए…

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…