चमोली- हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, श्रद्धालु घायल, पुलिस की तत्पAरता से मिला इलाज

Spread the love

हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान मंगलवार को एक श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर गोविंदघाट थाने की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घायल श्रद्धालु को रेस्क्यू किया।

थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि पुवायां, शाहजहांपुर, यूपी के 26 साल के निशान सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए थे। पुलना गांव से करीब चार किलोमीटर आगे पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा गोविंदघाट से एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार के लिए गुरुद्वारा के डिस्पेंसरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एंबुलेंस से उन्हें ज्योतिर्मठ के लिए रवाना कराया गया। निशान सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।


Spread the love
और पढ़े  सिक्किम सुरंग लैंडस्लाइड: हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love