देहरादून  -विदेश में रह रही महिला को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, 8 साल बाद पकड़ा

 

विदेश में रह रही एक महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उसकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने के मामले में दून पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे आरोपी रविंद्र को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा अपने नाम कराने की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार राजपुर रोड स्थित आर्य नगर निवासी रक्षा सिन्हा ने वर्ष 2018 में कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमित मैगी और उसके साथियों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर उनकी भूमि के नकली दस्तावेज बनवाए और धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। मामले में नवंबर 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों राजीव देओल, कुलदीप सिंह और विनय बिश्नोई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य आरोपी रविन्द्र कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र से आरोपी रविन्द्र कुमार (59) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से दौराला थाना क्षेत्र के सरस्वा गांव का रहने वाला है। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

और पढ़े  हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…