हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चलने की लापरवाही में 17 साल के छात्र अभिनव कुमार ने छीन ली। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर कलां में रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ।
हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चलने की लापरवाही में 17 साल के छात्र अभिनव कुमार ने छीन ली। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर कलां में रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ।
इसी दौरान पीछे से एक ट्रेन आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर चेतावनी देने का प्रयास किया, लेकिन कानों में हेडफोन लगे होने के कारण किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
नतीजतन वह समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक पैर कट गया और वह ट्रैक के किनारे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर के कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी, जिसके कारण वह ट्रेन के हॉर्न और आवाज को नहीं सुन सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…
असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

