देहरादून- इंस्टाग्राम पर दोस्ती: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती का किया यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

हसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनकर युवती का यौन उत्पीड़न करने और उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विकासनगर की पहाड़ी गली निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसने उनसे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उनपर पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने युवती की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…