ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी:- श्री अकाल तख्त में लगे खालिस्तानी नारे, जत्थेदार ने काैम के नाम दिया संदेश

Spread the love

परेशन ब्लू स्टार की आज 42वीं बरसी है। श्री अकाल तख्त साहिब में सुबह से ही संगत पहुंचने लगी है।

 

सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड अपने समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त पहुंचे। अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त पर पहुंचे।

आज गुरुनगरी में बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सिविल ड्रेस में पुलिस और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी तैनात हैं।

 

एसजीपीसी ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के आसपास अपनी टास्क फोर्स तैनात की है। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने सिख कौम को संदेश दिया। श्री अकाल तख्त साहिब के पास संगत ने खालिस्तान के नारे लगाए।

 

कड़ी सुरक्षा और नाकाबंदी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरु नगरी में 65 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। होटल मालिकों को संदिग्धों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट पर भी चेकिंग अभियान चल रहे हैं। जिले में पुलिस और अर्ध सैनिक बल की कुल ग्यारह कंपनियां तैनात की गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में मिली 6 विदेशी युवतियां, मचा हड़कंप
  • Related Posts

    स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में मिली 6 विदेशी युवतियां, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveखन्ना जीटी रोड पर बने के खन्ना सिटी सेंटर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का…


    Spread the love

    2026 NEET-UG: लुधियाना के आर्यन बने ऑल इंडिया टाॅपर, कैंसर ने छीनी थी दादी की गोद, यही दर्द बना सफलता का कारण

    Spread the love

    Spread the loveतीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे ने अपनी सबसे प्रिय दादी को कैंसर से जूझते और जिंदगी हारते देखा। उस उम्र में उसने शायद बीमारी की…


    Spread the love