स्कूटी पर जा रहे अध्यापक की गला काटकर हत्या, बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे जगदीप

अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके में अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे एक अध्यापक की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बेटी को एक्टिवा पर ट्यूशन छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय नारायणगढ़ के नजदीक कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया और उनका गला काट दिया। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  महिला आयोग ने डीसी-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे
  • Related Posts

    HC पहुंचा एलपीयू हिंसा मामला: छात्र ने जनहित याचिका में की सीबीआई जांच की मांग, 30 सितंबर को सुनवाई

    फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। विश्वविद्यालय परिसर में 27 सितंबर को हुई हिंसक घटना की केंद्रीय जांच…

    हरियाणा: हर 43 मिनट में हृदय रोग से 1 मौत, सात साल में 85,539 जानें गईं, 2021-22 में सबसे ज्यादा ने तोड़ा दम

    हरियाणा में हृदय रोग से होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। पिछले सात साल में प्रदेश में 85,539 लोगों की हृदय संबंधी बीमारियों से मौत हुई। हालात…