दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को एक हादसा सामने आया है। सेक्टर 75 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग सेक्टर 75 IVY काउंटी सोसाइटी में बताई जा रही है। आग इतनी भयंकर है कि आग की लपटें ऊपर की ओर बढ़ रही है।
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।








