US-Iran: ईरान से समझौते की उम्मीद, होर्मुज जल्द खुलने का दावा, यूरेनियम पर भी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

Spread the love

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है और यदि दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोल दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि किसी समझौते की अभी कोई गारंटी नहीं है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता ‘बहुत अच्छी’ चल रही है और यदि सब कुछ ठीक रहा तो सप्ताहांत तक कोई बड़ी प्रगति देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत में कुछ भी हो सकता है, इसलिए अंतिम नतीजे को लेकर अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

 

ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने दावा किया कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही वहां बारूदी सुरंगों को हटाने वाले जहाज तैनात कर चुका है। यह जलमार्ग दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस सामग्री को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है और उनका मानना है कि केवल अमेरिका और चीन ही इसे सुरक्षित ढंग से संभाल सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘हम इसे हासिल करेंगे’।

 

अमेरिका-ईरान के बीच संपर्क, लेकिन ठोस प्रगति नहीं’
हालांकि ईरान की ओर से बातचीत को लेकर उतना उत्साह नहीं दिखाया गया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संपर्क जारी है, लेकिन अभी तक किसी ठोस प्रगति के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि औपचारिक वार्ता तभी आगे बढ़ेगी जब ईरानी जनता के अधिकारों की गारंटी दी जाए, लेबनान में युद्ध समाप्त हो और क्षेत्रीय तनाव कम किया जाए। अराघची ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर किसी भी संभावित हमले को लेकर भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि इस्राइल बेरूत पर हमला करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और युद्ध फिर से बड़े स्तर पर भड़क सकता है। उनका दावा है कि ईरानी सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क हैं और जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

कुवैत एयरपोर्ट से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
इस बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है। हाल ही में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए घातक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए सभी पक्षों से नागरिक ठिकानों पर हमले रोकने की अपील की है। कुल मिलाकर, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है, लेकिन लेबनान, इस्राइल और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम एशिया की स्थिति अभी भी बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा: अदन की खाड़ी में हूतियों ने सऊदी अरब के टैंकर के पास किया धमाका, चालक दल सुरक्षित

Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love