आज केरल में मानसून की दस्तक का अनुमान,भारी बारिश का अलर्ट!

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में 4 जून 2026 के आसपास दस्तक दे सकता है. इसके साथ ही अगले 5-7 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) की संभावना जताई गई है. IMD ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है…

 

 

मौसम विभाग ने आज, तीन जून, 2026 को जारी ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा देश के विभिन्न हिस्सों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है। विभाग के अनुसार, आज तीन जून, 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

इसके कारण जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित कई राज्यों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया गया है। वहीं पूर्वोत्तर और तटीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम के अस्थिर रहने के आसार हैं।

 

 

दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

आज, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। यहां बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बादल बरस सकते हैं।

और पढ़े  स्तनपान की दर में गिरावट: पहले छह माह तक केवल मां का दूध पाने वाले शिशुओं का प्रतिशत 52.5 से घटकर 40.8 रह गया

इसके अलावा कर्नाटक, लक्षद्वीप तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love