राज्यसभा की 4 और विधान परिषद की सात सीटों के लिए तारीखों का एलान, 18 जून को होगा मतदान

कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों और विधान परिषद (एमएलसी) की सात सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, जबकि मतदान 18 जून को राज्य विधानसभा परिसर स्थित विधान सौधा में कराया जाएगा। इन चुनावों में कर्नाटक विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

क्यों हो रहे चुनाव?

राज्यसभा चुनाव भाजपा के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने के कारण कराए जा रहे हैं।

 

 

वहीं, विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव उन सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को खत्म होने के चलते हो रहा है, जो विधायकों द्वारा निर्वाचित हुए थे। इनमें कांग्रेस के गोविंद राजू, नसीर अहमद, टिप्पन्नप्पा और बीके हरिप्रसाद के अलावा भाजपा के एन नागराज (एमटीबी), प्रताप सिम्हा नायक और सुनील वाल्यापुर शामिल हैं।

 

नामांकन की अंतिम तिथि कब तक?

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान और मतगणना दोनों 18 जून को संपन्न होंगे।

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस के राज्यसभा की चार में से तीन सीटें और विधान परिषद की सात में से पांच सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भाजपा और जेडी(एस) गठबंधन इन चुनावों में साझा उम्मीदवार उतारता है या नहीं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

और पढ़े  CM शुभेंदु का बड़ा एलान: बंगाल में लागू होगा यूसीसी, छह महीने में ‘लव और लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएंगे कानून
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…