ब्रेकिंग: अयोध्या- डीएम ने सुनी एक-एक शिकायत,लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

Spread the love

 

योध्या के बीकापुर तहसील स्थित ग्राम पंचायत असकरनपुर में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने आवास योजना में नाम न होने, राशन कार्ड में यूनिट कम होने, वृद्धा-विधवा पेंशन न मिलने, जर्जर बिजली तार व लो वोल्टेज, खराब हैंडपंप, पेयजल संकट, चकमार्ग पर अतिक्रमण, राजस्व विवाद, नाली-खड़ंजा व सड़क निर्माण की मांग डीएम के सामने रखी। डीएम ने एक-एक शिकायत सुनी और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों के लिए अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार चाहती है कि ग्रामीणों को छोटी समस्याओं के लिए ब्लॉक-तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए सीधे गांव में संवाद हो रहा है। चौपाल में पीएम आवास, मनरेगा, पेंशन, राशन वितरण, आयुष्मान, नल-जल योजना समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सीडीओ के.के. सिंह, एडीएम योगानंद पाण्डेय, सीएमओ देवेन्द्र सिंह भिटौरिया, एसडीएम श्रेया समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म: बच्ची को सबसे आखिर में घर छोड़ता था वैन चालक, सूनसान जगह पर करता था हरकत
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love