यूपी के फिरोजाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। अपनी रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद पूरी न होने पर आरोपी ने उसके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे को सुनसान सड़क पर 34 सेकंड में बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या के बाद आरोपी मासूम के शव को घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे की नानी की तहरीर पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
रती ने ठुकराया विराज का प्रस्ताव
टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान
सीसीटीवी फुटेज देख कांप उठी लोगों की रूह
रती ने बताया कि आरोपी विराज तीन महीने से लगातार फोन कर रहा था। उसने पहले पति की बुराई की और कहा कि वह उसे सबक सिखाने में मदद करेगा। रती रोते हुए बोली, हमें क्या पता था कि जो हमारे हक की लड़ाई का नाटक कर रहा है, वही जल्लाद बनकर मेरे कलेजे के टुकड़े की जान ले लेगा।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार, इंस्पेक्टर अनुज कुमार और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस और परिजनों की मानें तो आरोपी विराज के दिमाग में एक सनक सवार हो चुकी थी। उसे लगता था कि रती उससे शादी सिर्फ अपने डेढ़ साल के बेटे आरव की वजह से नहीं करना चाहती है। उसके मन में यह गहरा शक बैठ गया था कि भले ही रती और उसके पति सुमित के बीच अभी अनबन चल रही है, लेकिन बच्चे की खातिर भविष्य में दोनों फिर से एक हो सकते हैं। रती को हमेशा के लिए अपना बनाने और इस संभावना को खत्म करने के लिए उसने मासूम आरव को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची। हालांकि, उसकी इस हैवानियत ने खुद उसका भविष्य हमेशा के लिए सलाखों के पीछे धकेल दिया है और रती के हंसते-खेलते परिवार को भी पूरी तरह उजाड़ दिया।
आरोपी के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बदायूं और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा। -आदित्य लांग्हे, एसएसपी









