ऊधमसिंहनगर:- ऊपर असली, नीचे नकली: बाजार में खपाने वाले थे चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के 4.54 करोड़ रुपये

Spread the love

त्तराखंड के ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली और नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों में कई गड्डियों के ऊपर असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखे नकली नोट रखे गए थे।

पुलिस के अनुसार, सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में भारी मात्रा में संदिग्ध नोट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से मुनतियाज निवासी बाजपुर और मनोज कुमार निवासी गूलरभोज को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कई गड्डियों में नकली नोट बरामद हुए। एक धारीदार बैग से भी बड़ी संख्या में फर्जी नोट मिले।

प्रारंभिक जांच में मामला आर्थिक अपराध और संगठित गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए और इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली गदरपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कहा कि जिले में नकली नोट, नशा और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 28 मई को होगा बकरीद का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश
  • Related Posts

    रुड़की चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिर गया। एक दिन पहले ही अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। दंपती ने बताया…


    Spread the love

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर बैठकों का दौर शुरू

    Spread the love

    Spread the love   प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद…


    Spread the love