Valley of flowers- फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, 1 जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा

Spread the love

 

 

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने से पहले ही रंग-बिरंगे फूलों से रंगत बिखेरने लग गई है। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। टीम के अनुसार घाटी में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। घाटी का निरीक्षण करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी चेताना कांडपाल के नेतृत्व में गई टीम वापस लौट आई है। उन्होंने बताया कि घाटी में फूलों के खिलने का क्रम शुरू हो गया है।

करीब 300 प्रजाति के फूल है खिलते
इस समय यहां दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। इसमें कोरिउलिस काशमीरियाना, हैबेनेरिया पेक्टिनाटा, अरिसेमा प्रोपिनक्वम, पोटेलिया, अनेबिया, राजा मैक्रोफिला, रोजा सेरसिया, थमोप्सिस बारबाटा, जिम्नाडेनिया, आर्किडिस, सिरिगा इमोडी, प्रिमुला, एंडोसे, लैनुगिनोमा सहित अन्य फूल शामिल हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त के बीच यहां करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: 11 किलोमीटर का पैदल सफर और डंडी-कंडी पर टिकीं सांसें, दर्द से कराहती रही बीमार महिला
  • Related Posts

    रुड़की चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिर गया। एक दिन पहले ही अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। दंपती ने बताया…


    Spread the love

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर बैठकों का दौर शुरू

    Spread the love

    Spread the love   प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद…


    Spread the love