मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

 

17 सितंबर तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। उधर शुक्रवार को मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि देर शाम हुई तेज दौर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में रहा।

और पढ़े  CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…