अल्मोड़ा को सीएम धामी की 138 करोड़ की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Spread the love

पुष्कर धामी बुधवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 138.09 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

आवास विकास विभाग की ओर से अल्मोड़ा नगर में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और जीआईसी क्षेत्र की तीन पार्किंग योजनाओं का लोकार्पण किया गया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन योजनाओं से नगर में पार्किंग सुविधा बढ़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई गई।

पेयजल विभाग की दो योजनाओं के माध्यम से 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ा गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सड़क उन्नयन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतकोटुली-गगास मोटर मार्गों सहित कुल 34.10 किलोमीटर सड़क सुधार कार्य पूरे किए गए।

 

सिंचाई विभाग की चार योजनाओं के तहत चौखुटिया और स्याल्दे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं के तहत भवनों, पुलों और कृषि भूमि की सुरक्षा से जुड़े कार्य किए गए हैं। इसके अलावा गोबिंदपुर दौलाघट में मिनी बैराज और दन्या बाजार स्थित सैम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

लोक निर्माण विभाग की सात योजनाओं के तहत विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधार और मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत सारकोट विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य का लोकार्पण तथा चौखुटिया के महाकालेश्वर विद्यालय में नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

और पढ़े  हल्द्वानी- टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

चिकित्सा विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य भी शुरू किए गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिर गया। एक दिन पहले ही अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। दंपती ने बताया…


    Spread the love

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर बैठकों का दौर शुरू

    Spread the love

    Spread the love   प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद…


    Spread the love