उत्तरकाशी: बड़ेथी में जंगल की भीषण आग बस्ती और हाईवे तक पहुंची, गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Spread the love

बीती देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए आवासीय बस्ती और गंगोत्री हाईवे के करीब पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एफएसएसओ नरेंद्र रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

कर्णप्रयाग के आदिबदरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बदाणगाड़ के जंगल में लगी आग खेतों से होते हुए बूंगा गांव के रास्तों तक पहुंच गई। उसकी चपेट में आने से गोशाला जा रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं गोपेश्वर के समीप देवखाल के चीड़ के जंगल में लगी आग से कई हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो गई है। अगस्तमुनि नगर पंचायत के धान्यू क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग की लपटें गोशालाओं व रिहायशी इलाकों तक जा पहुंच गई है। 

और पढ़े  बागेश्वर: जैसर-सिमार में पशुओं में सर्रा बीमारी का प्रकोप, महिला पशुपालकों की आर्थिकी चरमराई

सेब और कीवी के पौधे झुलस गए
वहीं नई टिहरी और पौखाल रेंज के जंगल भी वनाग्नि की चपेट में हैं। इसकी वजह से सेब और कीवी के पौधे झुलस गए हैं। काफी मशक्कत के बाद भी वन कर्मी आग पर काबू नहीं पा सके हैं। लैंसडौन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को फरसूला के निकट जंगल में भीषण आग लग गई। आग से करीब चार हेक्टेयर वन संपदा प्रभावित हुई। वनकर्मियों ने बुधवार दोपहर तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया। पौड़ी में जिला मुख्यालय समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सात जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। इससे कई इलाकों में धुएं के गुबार छाए रहे। पुरोला के मोरी क्षेत्र के देवती गांव में मंगलवार देर रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान मालिक भी झुलस गया। साथ ही घर में रखा सामान, कपड़े और नकदी सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।

 

वहीं विकासनगर के कालसी में नागथात स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तक जंगल की आग पहुंच गई। जिससे स्कूल का फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया।ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ऋषिकेश में छिद्दरवाला के मधुमक्खी प्लांट में आग लगने से मधुमक्खियों के 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। कोटद्वार में कल्जीखाल के जंगल में आग लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चमोली में जंगलों में लगातार धधक रही आग का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल में आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love