माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर खटीमा की बेटी तिला सेन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। 21 मई को एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा फहराने वाली आईटीबीपी की महिला पर्वतारोही टीम में शामिल रही।

माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर खटीमा की बेटी तिला सेन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। 21 मई को एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा फहराने वाली आईटीबीपी की महिला पर्वतारोही टीम में शामिल रही।
एवरेस्ट सिखर पर तिरंगा फहराने वाली टीम की सदस्य तिला सेन ने पिता मदनलाल व मां विजय लक्ष्मी समेत परिवार, क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उनके भाई आईटीबीपी जवान योगेंद्र कुमार ने बताया कि तिला सेन वर्ष 2021 में आईटीबीपी में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुई थी। वर्तमान में वह 36वीं वाहिनी लोहाघाट चंपावत में तैनात हैं। तिला दो भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर की हैं। तिला ने 10वीं तक की पढ़ाई चारूबेटा से, जीजीआईसी खटीमा से 12वीं और खटीमा से ही पॉलीटेक्निक की है।

Spread the loveप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के लिए 375 करोड़ की राशि जारी कर दी है। प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों…
Spread the love अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बीते सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी…