उत्तराखंड: कुत्तों के झुंड ने नीलगाय को नोच-नोचकर मार डाला, जान बचाने के लिए भागी पर..

बेहडेकी सैदाबाद गांव के जंगल में सोमवार दोपहर लावारिश कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय को घेरकर नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुरी तरह घायल नीलगाय जान बचाने के लिए गांव की ओर दौड़ी, लेकिन श्रीकृष्ण मंदिर तिराहे के पास चकरोड पर गिर पड़ी। कुत्तों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उस पर हमला करते रहे। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक नीलगाय की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के अनुसार, नीलगाय गर्भवती थी, जिसके कारण वह तेजी से दौड़ नहीं पाई और कुत्तों के झुंड के चंगुल में फंस गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर मृत नीलगाय को दफना दिया। ग्रामीण संजय और पहल सिंह आदि ने बताया कि जंगल क्षेत्र में आवारा और मांसाहारी कुत्तों के झुंड लगातार घूमते रहते हैं।

 

ये कुत्ते जंगली जानवरों पर हमला करने के साथ ही ग्रामीणों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास स्कूली बच्चों का भी आवागमन रहता है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। उन्होंने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से आवारा कुत्तों के झुंड पर अंकुश लगाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

और पढ़े  उत्तराखंड: साल-दर-साल घट रही विधानसभा सत्र के दिनों की संख्या, 60 दिन की नियमावली से दूर सदन
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…