Twisha Sharma- त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी HC ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

Spread the love

ध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को त्विषा शर्मा मौत मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। जबलपुर में बुधवार को सुनवाई करते हुए अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा ने कहा कि मामले के तथ्यों और लगाए गए आरोपों को देखते हुए भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त किया जाता है। अदालत ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं स्वीकार कर लीं।

 

आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ’
त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरिबाला सिंह 36 वर्षों तक न्यायिक सेवा में रही हैं, इसलिए कानून के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करना चाहिए।

 

सीबीआई हिरासत में भेजे गए समर्थ सिंह
इससे पहले भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम समर्थ सिंह को लेकर कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और मामले की आगे जांच की।

12 मई को अपने सुसराल में फांसी पर लटकी मिली थी त्विषा
सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ली थी। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है।

और पढ़े  MP: जिला अस्पताल में 22 मासूमों की मौत से हड़कंप! बीते 1 महीने से लगातार जा रही बच्चों की जान

Spread the love
  • Related Posts

    दतिया उपचुनाव परिणाम- घनश्याम आगे निकले, चौथे राउंड में आशुतोष 783 वोट से पीछे; कांग्रेस को फिर बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना के तहत चौथे राउंड में कांग्रेस आगे है। चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने फिर बढ़त बनाई दतिया उपचुनाव की मतगणना…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश: मंदिरों में पुजारी नियुक्ति नीति पर कानूनी घेराबंदी, जबलपुर HC ने सरकार को दिया आखिरी मौका

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा सरकार नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति के लिए निर्धारित नीति को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर…


    Spread the love