प्रधानमंत्री मोदी ने देश को समर्पित किया काशी कॉरिडोर, संत रविदास को अर्पित की पुष्पांजलि ।

Spread the love

नाव से सैर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया है। हर-हर-महादेव, हर-हर-महादेव, नमः पार्वती पतये हर हर महादेव के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। संतों, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, अन्य राज्यों से आए नेताओं के साथ ही देश के लोगों को पीएम ने धन्यवाद दिया। पीएम ने अपने संबोधन में सीएम योगी को कर्मयोगी बताया।

प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कर बरेका गेस्ट हाउस जाने के लिए ललिता घाट से क्रूज पर बैठ कर निकले तो घाट पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष के साथ किया। तो जवाब में पीएम ने भी सभी का अभिवादन हाथ हिलाते हुए स्वीकार किया। पीएम ने सभी का हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया। नारद घाट, क्षेमेश्वर घाट, केदारघाट, चौकी घाट, हनुमान घाट, शिवाला घाट, चेतसिंह घाट, भैदिनी घाट, जानकी घाट, पम्पाव घाट, तुलसी घाट, रीवा घाट, अस्सी घाट, नए अस्सी घाट सहित रविदास घाट पर भी लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष लगा। जब पीएम रविदास घाट से सड़क मार्ग पर से होते हुए निकले तो नगवा से लेकर बरेका तक की सड़कों पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मोदी का जयकारा लगाया गया। नगवा तिराहे, रविदास गेट, मालवीय चौराहे, नारियां तिराहे, सुंदरपुर चौराहे से होते हुए भिखारीपुर चौराहे तक पीएम की गाड़ियों के ऊपर फूल फेंक काशी की जनता ने अपने सांसद का स्वागत किया।

और पढ़े  West Asia- अमेरिका-ईरान टकराव ने लिया नया मोड़? सऊदी की एंट्री से बढ़ा तनाव

Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *