कपकोट में बिना दस्तावेज के घूम रहा यूक्रेनी दबोचा, पासपोर्ट- वीजा न मिलने पर पुलिस ने दर्ज की FIR

Spread the love

बागेश्वर जिले के सीमांत क्षेत्र कपकोट में पुलिस ने बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त यूक्रेन का रहने वाला है और ट्रैकिंग के दौरान जंगल में रास्ता भटककर पहाड़ी से गिरने के कारण घायल हो गया था।पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ अप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते 24 मई को कपकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम डौला में एक विदेशी पर्यटक घायल अवस्था में पहुंचा है। सूचना पर उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल विदेशी ने अपना नाम मेक्सिम स्टार चिंको (36 ) पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया, निवासी खारकीव, यूक्रेन बताया। दर्द से कराह रहे विदेशी नागरिक को स्थानीय ग्रामीण गजेंद्र सिंह की मदद से तत्काल सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 25 मई को उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मंगलवार को उपचार के बाद जब डाक्टरों ने विदेशी नागरिक को डिस्चार्ज किया, तो अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। अच्छी हिंदी बोलने वाले यूक्रेनी नागरिक ने बताया कि वह चमोली ट्रैकिंग के दौरान जंगल में रास्ता भटक गया था और पहाड़ी से फिसलने के कारण चोटिल हो गया।

जब पुलिस ने उससे भारत में रहने और घूमने से संबंधित वैध यात्रा दस्तावेज पासपोर्ट और वीजा मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। उसने अपने परिवार का कोई भी मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी याद होने से भी साफ इनकार कर दिया। भारत में रहने का कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत न करने और पहचान छिपाने की आशंका को देखते हुए कपकोट पुलिस ने अभियुक्त मेक्सिम स्टार चिंको को धारा 3/23 अप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 के तहत दोषी पाते हुए जिला अस्पताल से समय सुबह करीब पौने आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अजय साह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

Spread the love
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- 2 स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveतहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय ने घटना…


    Spread the love