वैसर गांव में युवक की गला दबाकर हत्या, देर रात हुई वारदात, आरोपी ने खुद किया पुलिस को फोन

पानीपत के मतलौडा थाना के अंतर्गत वैसर गांव में युवक सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला महिला के साथ प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा था। थाना मतलौडा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार सतीश सोमवार रात्रि करीब 12 बजे अपने ही गांव में विकास के घर गया हुआ था। वहां पर किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि विकास ने सतीश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गांव के लोग आवाज सुनकर रात को ही जमा हो गए।

आरोपी विकास ने रात के समय पुलिस को फोन के हत्या करने की सूचना खुद दी। उसने पुलिस को बताया कि सतीश की हत्या कर दी है। उसका शव उसके घर पर पड़ा है।

मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

और पढ़े  नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…