IGNOU- आ गया जून सत्र की टर्म एंड परीक्षा का प्रवेश पत्र, इग्नू की वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

Spread the love

ग्नू ने जून 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इसके साथ जून 2026 परीक्षा सत्र की डेटशीट भी जारी कर दी है।

 

1 जून से टर्म एंड परीक्षा

इग्नू द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार जून 2026 टर्म एंड परीक्षाएं 1 जून 2026 से शुरू होंगी और 21 जुलाई 2026 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स (OP) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएंगी।

 

विवरण तिथि
हॉल टिकट जारी
टर्म एंड परीक्षा शुरू 1 जून 2026
टर्म एंड परीक्षा समाप्त 21 जुलाई 2026

विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नामांकन संख्या (Enrollment Number) का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

 

परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं

इग्नू ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र बदलने से संबंधित किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्रों को उसी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा, जिसका उल्लेख उनके एडमिट कार्ड में किया गया है। इस संबंध में पहले भी सार्वजनिक सूचना और क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है।

और पढ़े  PM Modi In Australia- ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

 

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी छात्र को हॉल टिकट डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे संबंधित क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट IGNOU Portal पर जाएं।
  • होमपेज पर “Hall Ticket/Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर नामांकन संख्या दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखाई देगा।
  • सभी विवरण जांचने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love