Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

Spread the love

डिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मृतकों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। सभी मृतक और घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडकापल्ली चौराहे के पास हुई। तेज रफ्तार बस ने तीन पहिया ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग ऑटो रिक्शा में सवार थे। दुर्घटना में घायल चार लोगों का पहले कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है।

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस पुरुषोत्तमपुर से बरहामपुर की ओर जा रही थी। वहीं, ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर मां सिंहासिनी मंदिर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शवों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

और पढ़े  ओमान तट के पास एमटी जलवीर के इंजन रूम में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए सभी भारतीय नाविक

Spread the love
  • Related Posts

    खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर, जानिए क्यों आम आदमी की जेब पर पड़ रहा बोझ

    Spread the love

    Spread the loveखाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर मई महीने में 3.93% पर पहुंच गई है। महंगाई में तेजी के बावजूद…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल: ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव से पहले कथित सांप्रदायिक बयान देने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में धरना…


    Spread the love