कल सुबह 11 बजे 19वां रोजगार मेला, PM मोदी 51000 युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

 

 

पीएम मोदी 23 मई 2026 को देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे और नए चयनित युवाओं से संवाद करेंगे।

 

केंद्र सरकार की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देना प्रधानमंत्री की प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल है और रोजगार मेला उसी सोच को आगे बढ़ाने का माध्यम बन चुका है।

अब तक 12 लाख से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेलों के जरिए अब तक देशभर में 18 चरण आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि इस पहल से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

19वां रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित उम्मीदवार शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

कई मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति

रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों में भी युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।

और पढ़े  फिरोजपुर: हुसैनीवाला बॉर्डर में बनेगा 1965 और 1971 के युद्धों का स्मारक, CM मान रखेंगे परिसर की नींव

सरकार का मानना है कि रोजगार मेले से युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने के साथ-साथ देश की प्रशासनिक और विकास संबंधी व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने और रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…