अयोध्या- मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

 

राजकीय बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने आग लगने के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।

अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग पर भी जोर दिया गया। मॉक ड्रिल में सुरक्षित निकासी और प्राथमिक बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन हुआ। प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जानकारी देते हैं। शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्रशासन ने प्रशिक्षण को सुरक्षा और जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…